..................... Sonakshi Sinha Zaheer iqbal meet to Ali Fazal and Richa Chadha fans asked- when are you telling the good news - Hindi Filmibeat

अली-ऋचा की नन्ही परी से मिले सोनाक्षी-जहीर, लंच के बाद हुए कोज़ी तो लोग बोले- आप कब सुना रहे हो गुड न्यूज...

Sonakshi Sinha

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को बेबी गर्ल के होने की घोषणा की थी। हालांकि अभी तक कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन आए दिनों अली और ऋचा की बेटी के मिलने के लिए फिल्मी सितारे आते रहते हैं। कभी मनीषा कोइराला आती हैं तो कभी दीया मिर्जा आती हैं। वहीं अब लंबे समय के बाद अली फजल और ऋचा चड्ढा के साथ सोनाक्षी और जहीर की ट्यूनिंग बैठी है। जी हां, बेटी के जन्म के लगभग 1 महीने बाद सोनाक्षी और जहीर अली फजल और ऋचा से मिले। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

संडे एंजॉय कर रही हैं सोनाक्षी
वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी-जहीर अली और ऋचा मिलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि डाइनिंग टेबल पर रस्गुल्ले, फल और कई तरह की स्वीट डिश रखी होती है। वहीं तीसरी तस्वीर में सभी आराम फरमाते दिख रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल की गोद में अपना सिर रखे कोज़ी होती नजर आती हैं।

यूजर्स ने किए यूं कमेंट्स
इन तस्वीरों के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- संडे बहुच अच्छा रहा। आपको बता दें कि इस तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप कब सुना रहे हो गुड न्यूज, तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा दोस्तों के साथ दिन कब बीत जाता है पता नहीं चलता। तो वहीं तीसरे फैन ने जहीर-सोनाक्षी की जोड़ी को बेस्ट बताया है।

काफी अच्छा है सोनाक्षी और ऋचा का बॉन्ड
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा दोनों हीरामंडी द डायमंड बाजार वेब सीरीज में साथ में नजर आई थीं। इसके बाद से दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा हो गया था। अली और ऋचा को सोनाक्षी ने अपनी शादी पर खास न्योता भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X