शादी का एक महीना पूरा होते ही सोनाक्षी- जहीर ने मनाया जश्न, दोस्तों के साथ इस तरह किया सेलिब्रेट

Sonakshi sinha Zaheer iqbal celebrate 1 month wedding anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 1 महीना हो चुका है। सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर डे वन से ही एक्साइटेड थीं और हों भी क्यों ना आखिरकार सोनाक्षी और जहीर दोनों एक दूसरे को सात सालों से जो डेट कर रहे थे। बता दें कि सोनाक्षी शादी के बाद दो बार हनीमून पर भी जा चुकी हैं। एक बार सिंगापुर और दूसरी बार फिलीपींस।
शादी को पूरा हुआ एक महीना
अपनी शादी का एक महीना पूरे होने की खुशी में सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें सोनाक्षी और जहीर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। फैन्स ही क्या सितारों ने भी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर बधाई दी।
दोस्तों का साथ किया सेलिब्रेट
वहीं अपनी शादी का एक महीने पूरा होने की खुशी में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दोस्तों को न्योता दिया। बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। जहां दोनों ब्लैक कलर की टी शर्ट और डैनिम जींस पहने ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे थे। वहीं उनके साथ ही अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी के अन्य दोस्त भी नजर आए।
सोनाक्षी ने जमकर किया एंजॉय
तस्वीरों में झलक रही सोनाक्षी की मुस्कान देख यह तो साफ होता नजर आ रहा है कि सोनाक्षी ने अपनी शादी की तरह ही अपनी फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर भी एंजॉय किया होगा। बता दें कि सोनाक्षी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और वह कुछ समय अपनी शादी को देना चाहती हैं। फिलहाल तो हाल ही में सोनाक्षी की एक फिल्म ककुड़ा रिलीज हुई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को भी दर्शक बेहद प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications