सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खरीदी नई BMW कार, जानें गाड़ी की कीमत

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal New BMW: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2024 में जून में पति जहीर इकबाल के साथ में शादी की थी। अब 2 महीने बाद उनकी शादी को पूरा 1 साल हो जाएगा। लेकिन शादी की पहली सालगिरह से पहले सोनाक्षी सिन्हा के पति और एक्टर जहीर इकबाल ने पत्नी के साथ में नई गाड़ी खरीद ली है। जिसकी तस्वीरें को उन्होंने खुद शेयर किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने हाल ही में एक नई बीएमडब्ल्यू कार खरीद ली है। जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी नई गाड़ी के साथ में तस्वीर भी शेयर की। जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ नई गाड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "फाइनली अपनी नई कार को चलाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।"
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई BMW कार X5 या X3 सीरीज की है। खबर के अनुसार आपको बता दें कि इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 90 लाख से 1.37 करोड़ के बीच की होगी। जैसे ही जहीर इकबाल ने इस तस्वीर को शेयर किया वैसे ही फैंस भी इस पर अपने रिएक्शन देने लग गए। साथ ही लोगों ने इस कपल को बधाई भी दी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को मुंबई में अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के बीच जहीर इकबाल के साथ में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। बाद में दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। जहां पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद एक दूसरे के साथ में शादी की थी।
अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जल्दी ही उनको 'जटाधारा' फिल्म में देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं इस फिल्म से वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। जिसमें मनीषा कोइराला से लेकर अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा जैसी हसीनाओं को देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











