सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के हनीमून फोटोज का बवाल, पूल में कोजी हो गया न्यूली वेड कपल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbaal

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbaal Honeymoon: बी-टाउन के मैरिड कपल में अभी-अभी शामिल हुईं सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त अपने पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून का लुत्फ उठा रही हैं। कुछ दिन पहले ही कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कपल एक-दूसरे के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई थी। इस शादी में सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह आखिर क्यों बहन की शादी में शामिल नहीं हुए। भाई के विवादित बयान के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं।

हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये हैं। एक वीडियो में कपल ऊंची बिल्डिंग के ऊपर बने स्विमिंग पूल के किनारे एक खूबसूरत व्यू का लुत्फ उठा रहा है। एक फोटो में एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सनसेट की झलक दिखाई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ रोमांस करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में कपल स्विमिंग पूल में है और सोनाक्षी ने अपने हाथ में जूस लिया है। वह पति के कंधे पर हाथ रखकर दूसरी ओर देख रही हैं, जबकि जहीर की नजर कैमरे की ओर है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है, "खूबसूरत सनसेट।" इसी फोटो को जहीर ने रीशेयर करते हुए लिखा, "मैं उससे ज्यादा कुछ और खूबसूरत देख रहा हूं।"

एक और फोटो में स्विमिंग पूल में जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव सोनाक्षी को गोद में उठाया हुआ है। जहीर ने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो के साथ कन्फर्म किया है कि शादी के बाद दोनों वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X