सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों पर लिखवाया 'जहीर' का नाम, मेहंदी की रस्म में शामिल नहीं हुए परिवार के ये सदस्य

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehndi Ceremony: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर फैन्स ही क्या सितारे भी एक्साइटेड हैं। हर कोई सोनाक्षी और जहीर की शादी की अपडेट जानने के लिए बेताब नजर आ रहा है। बता दें कि शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो ही हैं जिसे देख फैन्स तो बेहद ही खुश हो गए हैं। क्योंकि अभी तक जिस भी बॉलीवुड स्टार की शादी हुई है उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें शादी की तस्वीरों के बाद ही आती हैं। वहीं सोनाक्षी का इन खास पलों को फैन्स के साथ शेयर करना यह बताता है कि उनकी शादी में तस्वीरों को लेकर कोई हाई सिक्योरिटी पॉलिसी नहीं रखी गई है।
सामने आईं मेहंदी की तस्वीरें
वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी में कई मेहमान शामिल हुए हैं। जहां जहीर इकबाल सफेद और पिंक कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहंदी पर सिंपल कुर्ता पायजामा का सेट कैरी किया है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरा घर फूलों से सज चुका है, लेकिन मेहंदी के लिए अलग से कोई डेकोरेशन नहीं की गई है। मेहंदी फंक्शन को काफी सादगी से किया गया है।
नहीं दिखे परिवार के ये सदस्य
बता दें कि मेहंदी की तस्वीरों में सोनाक्षी का परिवार नजर नहीं आया। शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा इस दौरान इन तस्वीरों नजर नहीं आए हैं। बीते दिन जब परिवार को निकलते देखा गया था तब जहीर इकबाल और शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई थीं। जिससे यह तो साफ हो गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से बेहद खुश हैं।
23 जून को होगी शादी
आपको बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ना तो हिंदू रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं और ना ही मुस्लिम। 23 जून को दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे जिसमें केवल गिनती के 50 लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद सोानक्षी ने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखने का प्लान किया है। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।


Click it and Unblock the Notifications