मंदाकिनी बनने के बाद सोना को बनना है मधुबाला
हर किसी की तरह की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भी कुछ सपने हैं जो वह पूरा करना चाहती हैं। लेडी दबंग के नाम से विख्यात सोनाक्षी सिन्हा ने इच्छा जताई है कि वह पर्दे पर अभिनेत्री मधुबाला की जीवन जीना चाहती हैं।
हर किसी की तरह सोनाक्षी को भी मधूबाला दुनिया की सबसे हसीन अदाकारा लगती है लेकिन उन्हें जीवन में जो कुछ मिलना चाहिए था, वह उन्हें नहीं मिल पाया। करियर के शोहरत के साथ- साथ उन्हें निजी जिंदगी में काफी कष्ट सहना पड़ा जिसके कारण मधुबाला ने बहुत ही कम समय में दुनिया को अलविदा कर दिया था, इसी दर्द को सोनाक्षी अपने अभिनय के बल पर पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।
सोनाक्षी ने कहा कि अगर कभी भी मधुबाला की जीवनी पर कोई फिल्म बनीं तो मैं जरूर उस फिल्म को करना चाहूंगी। खैर देखते हैं कि सोनाक्षी की यह ख्वाहिश कब और कैसे पूरी होती है। इससे पहले कंगना रनाउत और सोनम कपूर ने भी पर्दे पर मधुबाला बनने की इच्छा जता चुकी हैं।
फिलहाल तो सोनाक्षी इस समय आज रिलीज हुई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' पर दर्शकों का फीडबैक जानने को बेकरार है।फिल्म में लीड रोल सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार और इमरान खान ने निभाये हैं। फिल्म आज 1,200 से 1,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म में सोनाक्षी का करेक्टर अभिनेत्री मंदाकिनी के जीवन से प्रेरित हैं देखते हैं कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












