अब दबंग सोनाक्षी सैफ को कहेंगी आइ लव यू
दरअसल सोनाक्षी ने सैफ के साथ एक फिल्म साइन की है जिसका नाम है बुलेट राजा। फिल्म में वो अब सैफ की प्रेमिका है तो वो ऑन स्क्रीन सैफ को आई लव यू तो कहेंगी ही। फिल्म को तिंग्माशू धुलिया बनायेंगे। यूपी में फैले माफियाओं के मकड़ जाल पर यह फिल्म बनेगी। फिल्म में सोनाक्षी बंदूक चलाते भी नजर आयेंगी तो वहीं सैफ को भी फिल्म ओमकारा के लंगड़ा त्यागी के बाद आप एक ग्रामीण रूप में देखेंगे।बुलेट राजा के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि दंबग और राउडी राठौर की ही तरह लोग उन्हें इस फिल्म में भी पसंद करेंगे।
फिल्म दबंग से रातों-रात ख्याती पायीं सोनाक्षी ने राउडी राठौर से भी लोगों का अच्छा मनोरंजन किया है। हां उनकी फिल्म जोकर ने लोगों को निराश किया है लेकिन सोनाक्षी का काम उसमें भी लोगों को ठीक-ठाक लगा है। कुल मिलाकर सोनाक्षी के नये कदम अभी सही दिशा में हैं ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि सैफ-सोनाक्षी की कमेस्ट्री भी लोग पसंद करेंगे। फिलहाल सोनाक्षी इन दिनों 'सन ऑफ सरदार' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' पार्ट 2 में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
