सलमान खान की दबंग 3- दमदार लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को मिलेगा झटका!
अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म दबंग 3 पर काम शुरु हो चुका है। भारत की शूटिंग खत्म होते ही दबंग 3 की शुरुआत हो जाएगी। इस फिल्म के लिए सलमान फैंस के साथ साथ सोनाक्षी सिन्हा के फैंस भी काफी खुश हैं। आखिर चुलबुल पांडे और रज्जो की जोड़ी तो सुपरहिट है ही। लेकिन बता दें, दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा का रोल काफी छोटा कर दिया गया है। दबंग या दबंग 2 की तरह यहां रज्जो पूरी फिल्म में नहीं दिखेगी।
'मैं फिल्म को कंट्रोवर्सी में डालकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता'
दबंग 3 में रज्जो का किरदार सिर्फ कुछ ही मिनटों का है। सलमान- सोनाक्षी बस कुछ ही सीन्स में साथ दिखेंगे। दरअसल फिल्म की स्क्रिप्ट इस तरह तैयार की गयी है कि पूरा फोकस चुलबुल पांडे की किरदार पर ही है। बल्कि निर्माता ने इस बार चुलबुल पांडे के किरदार को ही अलग अंदाज में पेश करनी की सोची है।

देखना दिलचस्प होगा कि दबंग 3 फैंस को कितना इंप्रैस कर पाती है। क्योंकि सीक्वल फिल्मों से उम्मीद काफी बढ़ जाती है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सलमान खान खुद या अरबाज़ खान निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की दबंग 3 की कहानी रियल घटना पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications