अब संजीदा किरदार निभाएंगी दबंग सोनाक्षी!
सोनाक्षी सिन्हा की ताजा फिल्म एक्शन जैक्सन बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिर गई है। इसके बाद लगता है कि सोनाक्षी अब अपनी छवि थोड़ा बदलना चाहती हैं। आपको बता दें, सोनाक्षी अगली फिल्म में लेखिका कवयित्री अमृता प्रीतम के जीवन पर बनने वाली फिल्म में एक संजीदा अवतार में नजर आ सकती हैं।

सोनाक्षी फिल्मों में अपने बिंदास अवतार के लिए जानी जाती हैं। जनवरी 2015 में भी सोनाक्षी और अर्जुन कपूर की फिल्म तेवर रिलीज होने वाली है, जिसमें सोनाक्षी लगभग वैसे किरदार में नजर आएंगी, जैसे दर्शक उन्हें कई बार पहले देख चुके हैं। लिहाजा, लगता है अब सोनाक्षी वापस संजीदा किरदारों की ओर रूख कर रही हैं।
अमृता प्रीतम के बॉयोपिक फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जसमीत रीन करेंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी गंभीर और सधी हुई भूमिका करने जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, 'सोनाक्षी अमृता प्रीतम के बॉयोपिक में नजर आएंगी, इसकी अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन वह वास्तविक जीवन के किरदार को निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।' हालांकि, इससे पूर्व विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'लुटेरा' में भी सोनाक्षी संजीदा किरदार निभा चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें सराहना मिली थी।
और जहां तक सोनाक्षी के व्यावसायिक फिल्में की बात है तो सोनाक्षी को ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है। लेकिन वह अब कुछ और संजीदा किस्म की भूमिकाओं में हाथ आजमाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











