दबंग 3 में सोनाक्षी का First Look, सलमान का ब्लॉकबस्टर धमाका, देखत रह जाएंगे

इन दिनों सलमान खान की आने वाली कई फिल्में सुर्खियों में हैं। रेस 3.. भारत और अब दबंग 3 को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं दबंग 3 को लेकर हाल ही में खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में पहली बार सलमान की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एकदम अलग अवतार देखने को मिलेगा। सोनाक्षी सिन्हा काफी वक्त से खुद को ट्रांसफॉर्म करने में वयस्त थीं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बता दिया है कि इस बार दबंग 3 में उनका अदांज कैसा रहेगा।

[सलमान ने कर दी कैटरीना की छुट्टी, इस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ, चौंक जाएंगे आप!]

सलमान की ही फिल्म दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने वजन को लेकर काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं झेल चुकी हैं। इसके बाद दबंग 2 के लिए उन्होंने खुद का काफी ट्रांसफॉर्म कर लिया और अब सोनाक्षी सिन्हा ने ठान ली है कि वे दबंग 3 में एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने दबंग 3 के लिए 35 किलो से भी ज्यादा वजन घटाया है। वजन कम करने के बाद नए लुक में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दबंग 3 में सोनाक्षी का फर्स्ट लुक कैसा रहेगा।

sonakshi-sinha-will-be-seen-different-avatar-salman-khan-film-Dabbang-3

बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने से पहले सोनाक्षी 90 किलो की हुआ करती थीं फिर जब उन्हें 2010 में सलमान के साथ फिल्म 'दबंग' से डेब्यू का ऑफर मिला तो उन्होंने तभी करीब 30 किलो तक वजन घटाया था। फिल्म के डायरेक्टर अरबाज खान और प्रोड्यूसर प्रभुदेवा ने कंफर्म किया है कि सोनाक्षी ही सलमान के अपोजिट नजर आएंगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2019 तक रिलीज होगी। आगे जानें सलमान खान की एक और बड़ी फिल्म दबंग 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X