हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा पति साथ हुईं रोमांटिक, जहीर इकबाल साथ शेयर कीं ऐसी तस्वीरें...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Shared romantic Photos with zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी। जिसकी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। बता दें कि सोनाक्षी की शादी के बाद कई जगह पर उनका विरोध भी हो रहा है। खासतौर पर पटना उनके होम टाउन में लव जिहाद को लेकर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। इसी के साथ ही सोनाक्षी के भाई ने भी हाल ही में कंफर्म किया है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी अटेंड नहीं की थी। इस तना तनी के माहौल को देखने के बाद भी सोनाक्षी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन तस्वीरें जरूर सामने आई हैं।

जहीर के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
जी हां, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति जहीर इकबाल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जहीर साथ हनीमून पर गई हैं। कभी वह पूल में नहाती नजर आती हैं तो कभी सोनाक्षी जहीर के साथ कोजी होती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह पति जहीर के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का बॉन्ड बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी किसी बात पर नाराज होती हैं ,लेकिन वह अपना गुस्सा जाहिर नहीं कर पाती हैं क्योंकि जहीर उन्हें गुस्सा करने ही नहीं देते हैं। जिसके बाद सोनाक्षी मुंह दबा-दबा कर हंसने लगती हैं। बता दें कि फैन्स को दोनों का ये क्यूट अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के हनीमून फोटो और वीडियो भी छाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X