शादी के बाद दूसरे हनीमून पर अकेले ही गईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- पति का कर रही हूं इंतजार...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Honeymoon: सोनाक्षी सिन्हा की जब से शादी हुई है तब से वह जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि सोनाक्षी ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की थी। सोनाक्षी जहीर ने बड़ी ही सादगी से शादी की थी, लेकिन रिसेप्शन काफी ग्रैंड रखा था। शादी के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी काफी तेज थीं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ था कि वह अस्पताल पिता से मिलने गई थीं। क्योंकि सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती रहे थे।

दूसरे हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा
पिता को अस्पताल में देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा हनीमून पर निकल गई थीं। जहां से सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की हनीमून फोटोज़ काफी वायरल हुई थीं, लेकिन सोनाक्षी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हनीमून से जल्दी ही वापस आ गई थीं, लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्राइवेट पूल की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

सोनाक्षी ने लिखा खास नोट
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा लिखती हैं 'हनीमून 2', 'फिलीपींस', इसके आगे सोनाक्षी लिखती हैं- मैं जहीर इकबाल का इंतजार कर रही हूं। क्योंकि हम दोनों ने ही अलग-अलग फ्लाइट पकड़ी हैं। बता दें कि इस इंस्टा स्टोरी के बाद अब फैन्स तो सोनाक्षी और जहीर की रोमांटिक तस्वीरों का इंतजार है।

रिलीज हुई सोनाक्षी की फिल्म ककुड़ा
बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ककुड़ा रिलीज हुई है। यह फिल्म आदित्य सरपोतदर द्वारा निर्देशित फिल्म है। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X