हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा की हुई जहीर इकबाल से लड़ाई ? गुस्से में मारा चांटा, वीडियो देख दंग रह गए फैन्स..

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Video Viral: सोनाक्षी सिन्हा अपने खास अंदाज और स्टाइल के साथ-साथ अपने क्यूट वीडियोज़ के लिए भी जानी जाती हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और जब से सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी हुई है तब से तो वह आए दिनों पति के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सोनाक्षी-जहीर का वीडियो
फिलहाल तो सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए विदेश गई हैं। इसी के साथ ही वह अपना चौथा हनीमून भी मना रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो जहीर सोनाक्षी का मजाक बनाते नजर आते हैं क्योंकि ठंड में सोनाक्षी खुद को कवर करती दिख रही हैं।
सोनाक्षी ने मारा जहीर को चांटा
लेकिन जैसे ही दोनों रेस्टोरेंट में जाते हैं सोनाक्षी मौका देखते ही प्यार से जहीर इकबाल को चांटा मार देती हैं। यह देख पहले तो जहीर आंखें फाड़ लेते हैं और उसके बाद वह तुरंत ही वीडियो बंद कर देते हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी कैप्शन में लिखती हैं- एक तो ठंडी और ऊपर से ये आदमी।
दोनों के वीडियोज देख फैन्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस तरह के वीडियोज़ आप लोग मत डाला करो कुछ लोगों की नजर लग जाएगी तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप दोनों बहुत ही क्यूट हो दोनों एक दूसरे के लिए बने हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों के वीडियोज़ बहुत ही हंसाने वाले होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications