जहीर इकबाल संग शादी के बाद अपनी पहली EID पर ऐसे लिबास में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, लोग बोले- बुर्का में तो आप...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Eid Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि जब से सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी की है तब से वह खास चर्चाओं में आ गई हैं। कई जगह तो उनका शादी की वजह से आज भी विरोध हो रहा है। बता दें कि सोनाक्षी की शादी में केवल उनके माता पिता और सोनाक्षी की भाभी ही शामिल हुई थी। सोनाक्षी के दोनों भाई लव और कुश शादी का हिस्सा नहीं थे।

पूरे परिवार के साथ ना हो ने की वजह से तमाम बातें सोशल मीडिया पर भी फैसले लगी थीं। खैर सोनाक्षी जहीर इकबाल से बेहद प्यार करती हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया गया था जिसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। भले ही सोनाक्षी की शादी में उनके सभी परिवार वाले शामिल नहीं हुए थे, लेकिन सोनाक्षी अपने जीवन के नए सफर से काफी खुश हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद हिंदू धर्म के त्योहार भी मनाती हैं। हाल ही में उन्होंने होली के मौके पर अपनी होली की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं अब ईद आई है। जिसे लेकर सोनाक्षी सिन्हा काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि यह उनकी पहली ईद है। सोनाक्षी सिन्हा के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर ईद मना रही हैं।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा पूरे ही काले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी काला सूट, काली बिंदी, काली नेलपेंट लगाए दिख रही हैं। वहीं जहीर इकबाल सफेद शर्ट और जींस पहने दिख रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को यूं ईद मनाता देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नवरात्र की तो शुभकामनाएं नहीं दीं आपने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे सब बदल जाता है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काले सूट में तो आप इतनी खूबसूरत दिख रही हो तो बुर्के में तो आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखोगी। बता दें कि सोनाक्षी को उनके आउटफिट के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal eid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X