..................... Sonakshi Sinha was engaged 2 years before marriage! This picture revealed everything - Hindi Filmibeat

शादी से 2 साल पहले ही सगाई कर चुकी थीं सोनाक्षी सिन्हा! इस तस्वीर ने खोल दी पूरी पोल पट्टी

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha was engaged 2 years before marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई उनकी शादी की तस्वीरें देख बधाई दे रहा है। जहां फिल्म इंडस्ट्री सोनाक्षी की शादी से खुश है वहीं सोनाक्षी के होम टाउन में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिस वजह से सोनाक्षी ने वेडिंग फोटोज़ डालते हुए कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। दोनों की शादी को लेकर परिवार के बीच भी तना तनी की खबरें सामने आई थीं। इतना ही कम नहीं था कि अब नेटिजंस ने सोनाक्षी की एक पुरानी तस्वीर भी ढूंढ निकाली है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर साल 2022 की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपनी रिंग फिंगर की डायमंड रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक और शख्स भी है जिसका हाथ वह पकड़े खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी बेहद खुश दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- 'मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है... और मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती विश्वास नहीं हो रहा कि यह इतना आसान था।'

आपको बता दें कि इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर जमकर चर्चे हो रहे हैं। क्योंकि इस तस्वीर में जहां सोनाक्षी अपनी अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी ने शख्स का चेहरा छिपा रखा है। जैसी रिंग इस तस्वीर में सोनाक्षी अपनी सगाई वाली उंगली में पहनी दिख रही हैं। वैसी ही अंगूठी सोनाक्षी ने अपनी शादी पर पहनी है। जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद सोनाक्षी ने 2 साल पहले ही सगााई कर ली थी।

बता दें अपनी शादी के समय पर सोनाक्षी ने वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए एक ऑडियो भी शेयर किया था जिसमें वह खुलासा करती हैं कि वह जहीर को सात सालों से डेट कर रही थीं। दोनों सलमान खान की पार्टी में मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X