खून भरी मांग की रेखा बनना चाहती हैं सोनाक्षी!
सोनाक्षी सिन्हा का पिछले कुछ समय से बॉलीवुड करियर काफी अच्छा चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड के कई बड़े बडे़ सितारों के साथ काम किया और फिल्मों ने उन्हें 100 करोड़ क्लब में भी पहुंचा दिया। सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में से एक है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से भी अधिकतर फिल्मों में सोनाक्षी नज़र आईं। फिल्हाल सोनाक्षी की दो और फिल्में आर राजकुमार और बुलैट राजा फिल्म रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में बुलैट राजा फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सैफ के साथ काम करके बेहद खुश हैं और सैफ का काम करना उनके लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा है।
जब सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि वो क्या अपनी फइल्मों में एक ही अच्छे अच्छे किरदार निभाते निभाते बोर नहीं हो गयी हैं। इसपर सोनाक्षी ने कहा कि अगर उनके सामने कुछ नगेटिव किरदार आएंगे और वो खुद उनमें फिट हो पाएंगी तो जरुर वो फिल्म करेंगी। जब किसी एक ऐसे किरदार के बारे में पूछा गया जो सोनाक्षी निभाना चाहती हैं तो इसपर सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें रेऱा की फिल्म खून भरी मांग बेहद पसंद है। और वो चाहती हैं कि वो खुद इस फिल्म रेखा द्वारा निभाया गया किरदार प्ले करें।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अगर खून भरी मांग का रीमेक बना तो वो जरुर रेखा का किरदार निभाना चाहेंगी। सोनाक्षी ने ये भी कहा कि वो भी चाहती हैं कि वो कुछ अलग तरह के किरदार निभाएं। लेकिन उन्हें अभी तक इस तरह के किरदार ऑफर नहीं हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो इतनी बड़े बैनर वाली फिल्मों का हिस्सा हैं और इसलिए वो खुद को बहुत खुशनसीब मानती हैं।


Click it and Unblock the Notifications