पापा शत्रुघन की तरह रेखा की फैन सोनाक्षी सिन्हा, कहा करूंगी रीमेक में काम
मालूम हो कि राकेश रोशन निर्मित हिट फिल्म 'खून भरी मांग' में सोनाक्षी के पापा शत्रुघन सिन्हा ही हीरो थे।सोनाक्षी यह भी कहती हैं कि अब फिल्म का रीमेक बनाना अद्भुत होगा।
सोनाक्षी ने कहा कि "खून भरी मांग' में रेखा का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगी। अब इसका रीमेक बनाना गजब होगा। यह ऐसा है जैसे एक लड़की बदला ले रही है और यह बिल्कुल गलत नहीं है।"
राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'खून भरी मांग' पति द्वारा उसे मारने की कोशिश करने का बदला लेने वाली पत्नी की कहानी है। फिल्म में कबीर बेदी और सोनू वालिया ने भी ्हम किरदार प्ले किया था।
सोनाक्षी ने कहा, "अगर मेरे पास यह भूमिका आई और मुझे लगा कि मैं इसे निभा पाऊंगी तो यकीनन ऐसा करना पसंद करूंगी। मेरे पिता ने नकारात्मक भूमिकाओं से शुरुआत की थी। मैं भी उसी तरह का कुछ करना चाहती हूं लेकिन पटकथा मुझे पसंद आनी चाहिए।"
इससे पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी फिल्म खूबसूरत में निभाया रेखा को रोल को अपना आईडियल रोल बताया था। वह तो इस फिल्म की रीमेक में भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
