सोनाक्षी सिन्हा का विवेक अग्निहोत्री पर झूठी खबर फैलाने का आरोप, मुंबई पुलिस से मांगी मदद-पूरा विवाद
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के बीच सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला। जहां एक तरफ लॉकडाउन जारी है और फिल्म इंडस्ट्री एकदम ठप पड़ी है। वहीं दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी लगातार छाई हुई है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब हेट स्टोरी जैसे फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ट्वीट किया। तब सोनाक्षी सिन्हा गुस्से में आ गईं।
दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने लॉकडाउन में सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर पोस्ट की। साथ ही लिखा कि लॉकडाउन में शूटिंग के सिलसिले में कौन ही बाहर निकलता है। इस ट्वीट को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का जवाब भी आया, फिर विवेक अग्निहोत्री की सफाई भी सामने आई।
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ही भड़क गईं, वहीं उन्होंने मुंबई पुलिस से भी इसके खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट लेकर मुंबई पुलिस, और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मदद की गुहार लगाई।


Click it and Unblock the Notifications