चुलबुल सिंह से नाराज रज्जो, बातचीत बंद

आप समझ गये होंगे ना कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां बॉलीवुड के चुलबुल पांडे तो केवल एक ही हैं और वो है सल्लू मियां। जिनकी प्यारी रज्जो यानी की सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों रियल लाईफ में सलमान खान से नाराज चल रही हैं। खबर है कि दोनों के बीच में एक महीने से बात-चीत नहीं हो रही है।

कहा जा रहा है कि सोनाक्षी इसलिए नाराज है क्योंकि सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान की सीसीएल लीग के ब्राडं एम्बेस्डर की लिस्ट से उन्हें हटवा दिया और उनकी जगह वो दूसरी अभिनत्रियों को मौका दे रहे हैं। जिसकी वजह से सोनाक्षी मैडम सल्लू मियां से नाराज हैं।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 की सुपर हिट फिल्म दबंग 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था और रातों-रात स्टार बन गयी थीं। तब सलमान ने अपने अजीज दोस्त गोविंदा का दिल तोड़ा था, उन्होंने गोविंदा की बेदी नर्मदा को लांच ना करके शॉटगन की बेटी सोनाक्षी को ब्रेक दिया था। फिल्म हिट हुई और सोनाक्षी के घर डायरेक्टरों की लाइन लग गयीं, जिसके लिए हर मौके पर सोनाक्षी, सलमान के कसीदे पढ़ती नजर आयीं।

यही नहीं साल 2012 में भी दंबग 2 का जलवा बरकरार रहा लेकिन फिर भी शायद अब आने वाले दिनों में सोनाक्षी, सलमान मियां के साथ ना दिखें। वैसे इन सबके पीछे सलमान खान की किस्मत भी है जो कि उन्हें धोखा दे देती हैं, बेचारे लोग सलमान से दोस्ती तो करते हैं लेकिन उस दोस्ती की उम्र काफी कम होती है। देखते हैं कि सलमान-सोनाक्षी के बीच की गलतफहमी कब कम होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X