सलमान खान की चमची कहने पर भड़का सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कहा- हां हूं मैं,क्या करना है
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 इस महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने प्रमोशन की शुरुआत कर दी है।
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में सलमान खान की तारीफ की। उनके करियर ग्रोथ की सराहना की। लेकिन सलमान की तारीफ करना सोनाक्षी को भारी पड़ गया है।

सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह से ट्रोल किया गया है और उन्होंने ट्रोलर का ऐसा जवाब दिया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत दबंग से की थी। सलमान के साथ उन्होंने अपना डेब्यू किया इसके बाद अपने करियर को रफ्तार से आगे बढ़ाया।


Click it and Unblock the Notifications