रजनी सर के साथ रोमांस करना चाहती हैं सोनाक्षी!

Sonakshi Sinha to do her South Debut with Rajinikanth
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ काम करने के लिए सिर्फ दक्षिण हिरोइनें ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी काम करने को उत्साहित रहती हैं। पहले बॉलीवुड की सुंदरी ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत के साथ रोबोट फिल्म की और उसके बाद दीपिका पादुकोण ने रजनीकांत के साथ कोचेदाइयां फिल्म साइन की। कोचेदाइयां फिल्म रजनीकांत की बेटी की पहली फिल्म है। हालांकि ये एक फिल्म है जिसमें दीपिका पादुकोण रियल नहीं बल्कि उनका कैरिकेचर नजर आएगा इन दोनों एक्ट्रेसेस के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा को भी रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना मौका मिला है वो भी निर्देशक के एस रविकुमार की। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक और साउथ की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नज़र आएंगी।

रजनीकांत की फैन फोलोइँग सिर्फ साउथ में ही नहीं है बल्कि बॉलीवुड में भी आम दर्शक से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक रजीना सर के फैन हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और एक्टर्स भी रजनी सर के साथ फिल्म करने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। परंतु रजनी सर आजकल कम ही फिल्में कर रहे हैं और उनके साथ काम करने का मौका भी बहुत कम ही लोगों को मिल पाता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जो कि रजनीकांत के साथ काफी काम कर चुके हैं और उनके बहुत करीबी दोस्त भी हैं का कहना है कि रजनीकांत के साथ काम करना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होता है।

अब सोनाक्षी सिन्हा को भी इस बेहतरीन एक्सपीरिंयस को महसूस करने का मौका मिला है। हालांकि सोनाक्षी का कहना है कि साउथ इंडियन फिल्म करना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि उन्हें साउथ इंडियन भाषा बिल्कुल नहीं आती है। लेकिन फिर भी वो रजनीकांत के साथ काम करने के मौके को खोना नहीं चाहती हैं। ये फिल्म तमिल के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। सोनाक्षी ने कहा कि साउथ इंडियन फिल्मों में डेब्यू करने का ये एक बेहतरीन मौका है। साथ ही सोना को फिल्म की स्क्रिप्ट भी बेहद पसंद आई है। तो देखना है कि दक्षिण में सोनाक्षी अपनी फैन फोलोइँग बना पाती हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X