POSTER: दमदार एक्शन अवतार.. दबंगई भरा.. रिलीज को तैयार है सीक्वल!
साल 2011 में आई धमाकेदार एक्शन फिल्म 'फोर्स 2' का सीक्वल तैयार है। फिल्म का दो पोस्टर्स रिलीज किया गया है, जहां जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा फुलटू एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी।
दूसरे पोस्टर में सोनाक्षी काफी दमदार लग रही हैं। जॉन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि फोर्स 2 में सोनाक्षी ने काफी एक्शन सीन्स किए हैं। यहां तक की उन्होंने कोई बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया है। सोनाक्षी की मेहनत को देखते हुए फिल्म में कई एक्शन को भी बदला गया।
BOX OFFICE: छोटी बजट, बड़ा धमाका.. 'कभी खुशी कभी गम' भी पीछे!

बहरहाल, यहां देंखे एक्शन अवतार कौन कौन सी एक्ट्रेस दिखा चुकी हैं दम-
सोनाक्षी सिन्हा अकीरा में शानदार एक्शन करते दिखीं और लोग फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस साल जय गंगाजल में और डॉन में एक्शन करते दिख चुकी हैं वो भी दबंग स्टाइल में।
ऐश्वर्या राय धूम 2 में जबरदस्त एक्शन करते दिखीं और बेहद शानदार लगीं।
हाल ही में आई फिल्म बागी में श्रद्धा कपूर एक्शन की और क्या शानदार एक्शन की।
माधुरी दीक्षित गुलाब गैंग में एक्शन करते दिखाई दी और वो बेहद अच्छी भी लगीं। गुलाब गैंग के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।
बेबी में तापसी पन्नू थोड़ी देर के लिए थीं लेकिन उतने ही देर में छोटे से रोल में वो सबको इंप्रेस कर गईं।
शिल्पा शेट्टी दस फिल्म में एक्शन करते बहुत ही अच्छी लगी थीं और लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की थी।
अपनी कमबैक फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्दी भी दमदार एक्शन अवतार में दिखीं थीं। रानी को काफी तारीफ मिली थी।
कंगना रनौत का कृष 3 का एक्शन तो याद होगा आपको जिसके लिए उन्होने भी काफी तारीफ बटोरी थी।


Click it and Unblock the Notifications








