Sonakshi Sinha Telugu Debut- सोनाक्षी सिन्हा करेंगी नई शुरुआत, तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार!

sonakshi sinha

Sonakshi Sinha Telugu Debut- दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त काफी चर्चा में है और कहा जा रहा है कि उनके कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स काफी जल्दी नजर आने वाले हैं। सोनाक्षी सिन्हा के करियर से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है और पता चला है कि वो काफी जल्दी साउथ में भी धमाका करने वाली हैं। जी हां, खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करने के लिए कमर कस ली है और काफी जल्दी वो हैदराबाद में नजर आने वाली हैं।

इसको लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द बड़ा धमाका करेंगी। इस फिल्म को लेकर पता चला है कि वो नंदमुरी बालकृष्णन अभिनीत एक फिल्म में अभिनय करतीं नजर आएंगी।

ये पहली बार नहीं होगा जब हिंदी फिल्मों की कोई एक्ट्रेस या एक्टर किसी साउथ की फिल्म का हिस्सा बनेगी बल्कि इसके पहले कई सितारों ने या काम किया हुआ है।

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लेकर बिजी हैं और इस प्रोजेक्ट के बाद वो दूसरा काम शुरु करेंगी। सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी है लेकिन आने वाले समय में उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा ने मेगास्टार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद लगातार काम कर रहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फैन फॉलोविंग शानदार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X