मुझे दबंग 3 में कोई भी रोल चाहिए तो बस चाहिए...सलमान DECIDE कर रहे हैं!
अपनी अगली इत्तेफाक के बाद, सोनाक्षी सिन्हा, दबंग 3 में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बस दबंग 3 बनना कब शुरू होगी ये किसी को नहीं पता है। लेकिन सोनाक्षी ने अभी से ये तय कर दिया है कि फिल्म में उन्हें रोल चाहिए ही चाहिए।
अपने करियर को दबंग 3 की बदौलत हिट कहने वाली सोनाक्षी का कहना है कि मैं नहीं जानती कि मुझे कितना बड़ा रोल मिलेगा लेकिन मुझे जो मिलेगा मैं करूंगी।

मुझे फिल्म का सबसे छोटा रोल भी मिलेगा तो भी मैं ये फिल्म करूंगी। अब मैं अरबाज़ भाई और सलमान पर छोड़ चुकी हूं कि मेरा रोल कितना बड़ा होगा। बस मैं दबंग में कोई भी रोल करने को तैयार हूं।
सोनाक्षी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि फिलहाल फिल्म लिखी जा रही है और अगले साल की शुरूआत तक फ्लोर पर चली जाएगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा दो फिल्मों पर काम कर रही हैं।
एक सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफाक रीमेक और दूसरी दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ बॉलीवुड अवार्ड्स पर बन रही एक फिल्म जिसकी काफी शूटिंग आईफा के दौरान भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications
