दबंग 3 मेरी आखिरी फिल्म होगी - 9 साल के करियर पर सोनाक्षी सिन्हा ने की बात
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग के साथ बॉलीवुड में अपने 9 साल पूरे करने पर बात की और बताया कि दबंग 3 के साथ 2019 में वो अपनी चौथी फिल्म देंगी। इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने खानदानी शिफाखाना, कलंक और मिशन मंगल में काम किया है। दबंग 3 उनकी साल की चौथी फिल्म होगी।
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्म 10 सितंबर 2010 को रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म अपने 10वें साल में एंट्री कर चुके हैं और सोनाक्षी सिन्हा भी अपने करियर के 10वें साल में एंट्री ले चुके हैं।

इन 10 सालों में सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। जहां एक तरफ उनके ऊपर स्टार किड होने का प्रेशर था तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ डेब्यू करने के कारण उन पर सबकी नज़रें टिक गई थीं।
इसके बाद उनके करियर के उतार चढ़ाव पर हमेशा ही बात हुई। करियर के साथ उनके वज़न के उतार चढ़ाव पर भी बात हुई लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने कभी खुद को कैमरों और क्रिटिक्स से दूर नहीं रखा। वो खुद पर काम करती गईं।


Click it and Unblock the Notifications