95 किलो वजन होने से मुझे साइड में खड़ा कर दिया, जो हूं सलमान के कारण हूं- सोनाक्षी सिन्हा
दबंग 3 में एक बार फिर से रज्जो बनकर लौट रही हैं सोनाक्षी सिन्हा। मिशन मंगल की सफलता के बाद सोनाक्षी को उम्मीद और विश्वास है कि जिस फिल्म से उनका डेब्यू हुआ उसका भाग 3 दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने दबंग से पहले की जिंदगी की जिक्र किया। उन्होंने ये बताया कि कैसे एक सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद उन्हें नेपोटिज्म से लेकर बॅाडी शेमिंग और फिल्मों में रिप्लेस तक की समस्या का सामना करना पड़ा है।

आज वह जिस मुकाम पर हैं इसका सारा श्रेय वह खान परिवार यानी कि सलमान खान, अरबाज खान और उनके परिवार को देना चाहती हैं। चलिए जानते हैं सोनाक्षी ने अपने मोटापे से लेकर दबंग तक के सफर के बारे में क्या खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications