सलमान ने मुझसे कहा 'अपना वजन कम कर लो, मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता हूं'
लंबे समय से इंतजार के बाद सलमान खान 'दबंग 3' के साथ दिसंबर में वापसी कर रहे हैं। इस बार फिर से वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। 2010 में रिलीज हुई 'दबंग' से सोनाक्षी ने बॅालीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया था। ये फिल्म आज सोनाक्षी के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
इससे सभी वाकिफ हैं कि अपने डेब्यू से पहले सोनाक्षी का वजन काफी अधिक था। 'दबंग' के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने इसका जिक्र द कपिल शर्मा शो पर किया। सोनाक्षी कई मौकों पर ये बता चुकी हैं कि कैसे वह फिल्मों में आने से पहले हेल्दी थीं।

काफी वजन घटाने के बाद उन्होंने खुद को यहां खड़ा किया है। 'द कपिल शर्मा शो' पर उन्होंने इससे जुड़ी हुई एक मजेदार याद शेयर की है। सोनाक्षी ने बताया कि जब वह फैशन शो के लिए ऑडिएंस मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं, उस दौरान शो में सलमान खान ने उन्हें देखा। कुछ देर बाद सलमान उनके पास गए और कहा कि तुम अपना वजन कम कर लो।
मैं तुम्हें अपनी अगली फिल्म में लेना चाहता हूं। इसके बाद सलमान ने फिल्म मिलने के लिए उनसे पार्टी की मांग की। लेकिन उस वक्त सोनाक्षी के पर्स में सिर्फ 3000 रुपए थे। वह सलमान को ट्रीट नहीं दे पाई। आज तक उनकी ये ट्रीट बकाया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी इस वीक पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी चर्चित फिल्म 'खानदानी शफाखाना' रिलीज के लिए तैयार है।
बहरहाल, इस बार 'दबंग 3' काफी तगड़ी प्लानिंग के साथ पर्दे पर आ रही है। यहां देखिए फिल्म से जुड़ी 5 दिलचस्प जानकारी..


Click it and Unblock the Notifications
