सोनाक्षी सिन्हा ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, बोलीं- 'वैक्सीन मतलब जीत'
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण घर पर हैं और सभी फिल्मों की शूटिंग्स रुकी हुई हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया की सहायता से फैंस से बातें करतीं रहती हैं और तस्वीरें पोस्ट करती रहतीं हैं। लेकिन इस समय वो किसी और बात को लेकर चर्चा में हैँ। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। उन्होने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को साझा किया था। उन्होने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि..
'वैक्सीन मन्झे जीत।' इंजेक्शन लेते हुए एक तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट की है और साथ ही विक्टरी की सिंबल अपनी उंगलियों से बनाया हुआ है। गौरतलब है कि 1 मई से कोरोना की वैक्सीन 18 से 44 साल के लोगों लग रही है।

इसके पहले भी कई सितारे वैक्सीन लगवा चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन की आगामी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई देंगी। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज किए जाने की खबर है।
सोनाक्षी सिन्हा ने पहले से अधिक अपने वजन पर काम किया है। इसको लेकर काफी समय से चर्चा है और अक्सर वो सोशल मीडिया पर वर्काउट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
वह अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में दबंग फिल्म से अपना डेब्यू किया था। वह हाल ही में दबंग 3 में नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications