किसान आंदोलन को मिला सोनाक्षी सिन्हा का साथ - अक्षय कुमार से अजय देवगन को किया शर्मसार

सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसने बॉलीवुड के हर बड़े एक्टर को शर्मसार कर दिया है। सोनाक्षी ने लिखा - ये हमारे घर की बात है लिखना बिल्कुल घरेलू हिंसा का समर्थन करने जैसा है। जो बाहर के लोग इस बारे में बात कर रहे हैं वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस आंदोलन में मानवीयता की सारी हदें पार हो चुकी हैं।

sonakshi-sinha-supports-farmer-protest-slams-akshay-kumar-ajay-devgn-with-a-tweet

जो लोग हमारे देश के बारे में बात कर रहे हैं वो केवल इंसान हैं और इंसानों के हक के बारे में बात कर रहे हैं। बाहरी लोग देख रहे हैं कि इंसान के मूलभूत हक छीने जा रहे हैं - आवाज़ें दबाई जा रही हैं, इंटरनेट बंद किए जा रहे हैं, उनके खिलाफ Hate Speech दी जा रही है। ये शक्ति का गलत इस्तेमाल है।

भारत में चल रहे किसान आंदोलन ने बिल्कुल अलग दिशा तब ली जब ग्लोबल स्टार रिहाना ने इस बारे में ट्वीट किया। इसके तुंरत बाद भारत में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सब भारत की एकता पर बात करने लगे और बाहरी लोगों के ट्वीट की निंदा करते हुए किसान आंदोलन को अपना घरेलू मामला बताने लगे।

हद तब हो गई जब #IndiaAgainstPropoganda नाम से ट्विटर पर हैशटैग चलाया गया जिससे सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी बड़ी हस्तियों ने भी ट्वीट बाहरी लोगों को भारत की एकता पर प्रहार करने की कोशिश जैसी बातें लिखीं।

ट्विटर पर लोग सोनाक्षी की भर भर कर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें असली दबंग कह रहे हैं

सोनाक्षी को मिल रही तारीफें

सोनाक्षी को मिल रही तारीफें

एक यूज़र ने सोनाक्षी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा - सोनाक्षी सिन्हा ने बता दिया है कि ढंग का काम सही से कैसे किया जाता है।

नज़रों से गिर गए सचिन तेंदुलकर

नज़रों से गिर गए सचिन तेंदुलकर

कुछ लोगों ने फिर भी सोनाक्षी को ट्रोल करना नहीं छोड़ा। एक यूज़र ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ट्रोल किया और लिखा - मतलब सोनाक्षी सिन्हा जैसे बेवकूफ लोग भी सही लग रहे हैं बॉलीवुड के एजेंडे के सामने और सचिन तेंदुलकर बिक गया। सचिन तेंदुलकर! भाई किसी से ना सही लेकिन अपने आप की नज़रों में ना गिरना। गज़ब!

कुछ ने जोड़े राजनीति के तार

कुछ ने जोड़े राजनीति के तार

हालांकि बाकियों ने यहां भी सोनाक्षी के समर्थन को राजनीतिक बताते हुए लिखा - उनके पिता कांग्रेस के पूर्व MP रह चुके हैं। गणित लगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं है कि सोनाक्षी क्यों किसान आंदोलन पर बात कर रही हैं।

हिम्मत की दाद

हिम्मत की दाद

एक और यूज़र ने सोनाक्षी के हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा - सोनाक्षी सिन्हा अपने साथियों को दिखा रही हैं कि रीढ़ की हड्डी कैसी दिखती है।

सबने किया धन्यवाद

सबने किया धन्यवाद

पंजाबी कलाकार जैज़ी बी ने भी सोनाक्षी सिन्हा को सही बात के लिए किसानों का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा।

आपके पास रीढ़ की हड्डी है

आपके पास रीढ़ की हड्डी है

एक और यूज़र ने सोनाक्षी की तारीफ करते हुए लिखा - कम से कम बॉलीवुड में किसी के पास सच बोलने की हिम्मत है। और उनके पास रीढ़ की हड्डी है, वो औरों जैसे बिक नहीं चुके हैं। धन्यवाद सोनाक्षी मैम, अपनी आवाज़ उठाने के लिए और भारत में किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए। आपके प्रति बहुत सम्मान है।

बॉलीवुड की असली दबंग

बॉलीवुड की असली दबंग

एक और यूज़र ने साफ लिखा - दबंग सच में सलमान खान की बहादुरी पर नहीं, सोनाक्षी सिन्हा पर बननी चाहिए थी।

मज़बूती से खड़ी हैं सच के साथ

मज़बूती से खड़ी हैं सच के साथ

एक और यूज़र ने सोनाक्षी को धन्यवाद देते हुए लिखा - लग रहा है कि देश में औरतें ही हिम्मत दिखा रही हैं बॉलीवुड में भी महिलाएं ही किसान आंदोलन के साथ मज़बूती से खड़ी दिख रही हैं।

देर आए, दुरूस्त आए

देर आए, दुरूस्त आए

इस यूज़र ने देर आए, दुरूस्त आए कि कहावत के साथ सोनाक्षी सिन्हा को एक सच्चा इंसान होने के लिए उनकी तारीफ की।

पूरा बॉलीवुड बिक गया है

पूरा बॉलीवुड बिक गया है

एक और यूज़र ने लिखा - सोनाक्षी सिन्हा को उस समय हिम्मत दिखा कर सही का साथ देने के लिए बधाई जब बॉलीवुड के हर हीरो ने अपना ईमान और आत्मा बेच दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X