अक्षय कुमार ने कहा 'चुसा हुआ आम', भड़क गया सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कह दी ये बात !
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी दिवाली रिलीज फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन एक बार फिर से एक पुरानी कंट्रोवर्सी ने उनका पीछा शुरू कर दिया है। ये मामला है कि अक्षय कुमार की साल 2012 में रिलीज फिल्म राउडी राठौर का।
जहां पर इसके प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने ऐसा कुछ सोनाक्षी को लेकर कहा था, जिसे लेकर हंगामा मच गया था। इसी पुराने इंटरव्यू का एक स्क्रीनशॅाट बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे वो एक्ट्रेसेस पसंद हैं जो चुसा हुआ आम ना होकर हरी-भरी होती है।

इस पुरानी बातचीत के दौरान अक्षय से जब उनकी एक्ट्रेसेस सोनाक्षी सिन्हा और असिन के भी बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। जिनका अपना एक्टिंग स्टाइल है।


Click it and Unblock the Notifications