कंगना और तापसी पन्नू की भिड़ंत के बीच कूदी सोनाक्षी सिन्हा- खुलेआम बोल डाली इतनी बड़ी बात
बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद नेपोटिज्म पर जो बवाल मचा हुआ है वो अब किसी से छिपा नही हैं। मणिकर्णिका एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार कई लोगों पर हमला बोल रही हैं और अपनी बात काफी बेबाकी से रख रही हैं। इस समय उनके समर्थन और विरोध में कई लोग खड़े हो गए हैं और मामला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। हाल ही में कंगना रनौत और तापसी पन्नू का एक तगड़ा विवाद सामने आया है और दोनों सोशल मीडिया पर काफी लंबे समय से बहस कर रही हैं।
इस विवाद में अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी कूद गईं हैं और उन्होने तापसी पन्नू का समर्थन किया है। तापसी पन्नू का समर्थन करते हुए उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और लिखा है.. ' मुझे आप पर गर्व है तापसी। जिस तरह से तुमने अपनी मर्यादा, परिपक्वता और ईमनदारी के साथ जवाब दिया है बहुतों को सम्मान दिया है। बहुत सारी ताकत तुम्हें'।
अनुपम खेर ने दी खुशखबरी- मां दुलारी ने कोरोना को हराया- जल्द लौटेंगी घर


Click it and Unblock the Notifications