गिर पड़ी 'दबंग' सोनाक्षी

सोनाक्षी ने मशहूर फैशन डिजाइनर गेविन सी मिगेल की डिजाइनर घेरदार गोल्डेन ब्राउन इंवनिंग गाउन पहन रखा था। गाउन पहनकर सोनाक्षी जब रेंप पर उतरीं तो पहला कदम रखते ही वे गिर पड़ी। अब इसे सलमान के साथ दबंग में किए काम की थकान कहें या फिर लंबे डे्रस, शूज या उनकी चाल की गलती। खैर कारण चाहे जो भी हो लेकिन गिरने के बाद सोनाक्षी ने भौंहे चढ़ाते हुए कंपोजर को बुलाने की कोशिश की और बाद में कैटवॉक पूरा किए बिना ही वापस लौट गई।


Click it and Unblock the Notifications











