'छैंया छैंया' पर मलाइका बनकर सोनाक्षी सिन्हा ने लूट ली महफिल, जहीर इकबाल भी बन गए शाहरुख खान!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के जैसे वीडियोज सामने आ रहे हैं वो कमाल के हैं। उनको देखकर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैँ। उनकी मस्ती को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि दोनों दुल्हा दुल्हन हैं।
एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों शाहरुख- मलाइका के गाने छैंया छैंया पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये दोनों इतनी ज्यादा मस्ती के मूड में हैं कि वहीं फ्लोर पर बैठकर स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।
उनके आसपास कई लोग मस्ती करते दिख रहे हैं और दुल्हा दुल्हन की खुशी में शामिल हो रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
सोनाक्षी और जहीर की इस मस्ती को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे समझ नहीं आता.. जब दूसरे खुश होते हैं तो लोगों को समस्या क्यों होती है।'' एक ने लिखा, ''दुल्हन बहुत खुश लग रही है।'' एक ने लिखा, ''देख रहे हो विनोद भाभी जी महौल बनाते हुए..।'' एक ने लिखा, ''सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस सच्ची में बहुत बकवास है।'' एक ने लिखा, ''जिस तरह ये नच रहे है घर का इस्लामिक माहौल ठीक कर देंगे।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
लाल जोड़े में वायरल हुए कई वीडियो
लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, हैवी ज्वैलरी, लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर लगाए सिनोक्षी सिन्हा अपनी शादी के रिसेप्शन में आईं। वहीं जहीर इकबाल सफेद रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए। इस दौरान सभी की निगाहें बस सोनक्षी और जहीर के लुक्स पर ही टिकी रहीं। बता दें कि इस खास फंक्शन में दोनों ने अपने लुक्स के साथ ही अपने डांस से भी चार चांद लगाए हैं। जी हां, दोनों ने अपने रिसेप्शन में जमकर डांस किया है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications