..................... Sonakshi Sinha steps in after Kareena Kapoor Khan opts out of Apla Manus Hindi remake - Hindi Filmibeat

आपला मानुस की हिंदी रीमेक हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, करीना कपूर हो गई बाहर

मराठी फिल्म आपला मानुस इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा मे रही है और इसका मुख्य कारण है कि फिल्म का रीमेक अब हिंदी नें बनाया जा रहा है। जी बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमेक बन रहा है जिसके लिए करीना कपूर का नाम सामने आ रहा है पर अब कुछ ऐसा हुआ है कि इस फिल्म करीना कपूर खान बाहर हो गई है और नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। बता दें कि अब इस फिल्म में करीना की जगह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।

इसका मुख्य कारण ये है कि करीना कपूर खान के पास डेट्स नहीं है और वो इस समय राज मेहता की फिल्म में बिजी है जिसमे उनके साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले है। आपला मानुस के रीमेक की बात करें तो फिल्म का रीमेक निर्देशक अशुतोष गोवारिकर बना रहे है और फिल्म के लिए कास्ट कर रहे है।

kareena kapoor khan, sonakshi sinha, करीना कपूर खान, सोनाक्षी सिन्हा

इतना तो कह सकते है कि एक बड़ी फिल्म अब करीना के हाथ से निकल सोनाक्षी की झोली में जाकर गिरी है। बता दें करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग हाल ही में रिलीज हुई है और काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।

लोगो ने करीना के अभिनय की जमकर तारीफ की है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के पास भी इस समय काफी फिल्में है और वो फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी मे काफी ज्यादा व्यस्त है।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म की शूटिंग कर रही है और उनकी फोटोज भी जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान के फोटो भी वायरल हो गए है जिसमे सोनाक्षी सिन्हा एक ट्रक चलाते हुए नजर आ रही है।

इन फोटोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में इसको जमकर शेयर किया गया है और फोटो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है।

सोनाक्षी सिन्हा दरअसल फिल्म में एक ट्रक चलाती हुए नजर आएंगी और यही कारण है कि वो इस समय ट्रक ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही है और वो फोटो वायरल भी हो गई है। बता दें कि फिल्म हैप्पी भाग का जाएगी का सीक्वेल है ये फिल्म जिसमे सोनाक्षी अपने अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आने वाली है।

पहली फिल्म डायना पेंटी आपको इस फिल्म में नजर आई थी और लोगों को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X