लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा- खुलते ही करेंगी ये धमाल
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो शानदार कलाकार हैं। इस समय दबंग एक्ट्रेस एक के बाद एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में उन्होने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसमें वो लिखती है कि वो लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं और इसके बाद वो कुछ प्लान करने वाली हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो एक कार के ऊपर बैठी हैं।
उन्होने लिखा है कि.. मैं बस अपने सभी दोस्तों के साथ पार्टी करना और काम पर वापस जाना चाहती हूं! लेकिन वह भी केवल सुरक्षित रहने पर।" गौरतलब है कि उनका ये पोस्ट काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी विश लिस्ट तैयार करते रखी है और वो लॉकडाउन खुलने के बाद इसको पूरा करने के लिए मैदान में उतरेंगी। पहले की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉकाडउन पोस्ट को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी गई थीं और लोगों ने उनको काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई थी।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 का हिस्सा बनीं थीं और फिल्म काफी शानदार रही थी।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म में काफी दमदार अभिनय किया था। अब देखना ये है कि सोनाक्षी सिन्हा आने वाले समय में किस फिल्म का हिस्सा बनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications