कलंक हुई बॉक्स ऑफिस पर Fail तो सोनाक्षी सिन्हा ने दे डाला चौकाने वाला बयान
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म कलंक इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और जिस तरह की इस फिल्म से उम्मीद थी उस तरह से तो फिल्म ने काफी ज्यादा निराश किया है। फिल्म ने 21.60 करोड़ का धमाके आगाज किया था लेकिन बाद में ये पूरी तरह से धराशाई हो गई और अबतक कुल 66 करोड़ की कमाई पर ही अटकी हुई है। इस बात को लेकर जब सोनाक्षी सिन्हा से सवाल पूछा गया तो उन्होने चौकाने वाला जवाब दिया।
उनका कहना था कि बॉक्स ऑफिस का कंट्रोल में मेरे हाथों में नहीं हैं, मै अक्सर खूब मेहनत करती हूं। मेरी ये बदकिस्मती है कि मेरी कुछ फिल्मों मे अच्छा कारोबार नहीं किया है।

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि मैं काफी सोच समझकर ही फिल्मों का चयन करती हूं और इसके बाद भी ऐसा होता है तो वो उनका बैडलक है। बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा था।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा मजाक बनाया गया था और फैंस ने तो ये तक कह डाला था कि संजय लीला भंसाली बनने की कोशिश मत करो। सोनाक्षी सिन्हा ने अलावा ये एक्टर्स फिल्म में आए हैं नजर...


Click it and Unblock the Notifications











