अजय को देख सोनाक्षी ने मारी सीटी ओह माई गॉड!

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार का पहला गाना रानी मैं तू राजा का वीडियो आज रिलीज हुआ है और इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने गजब ढाया है। इससे पहले भी राउडी राठौर के छम्मक छल्लो गाने में सोनाक्षी जमकर कमर मटकाई थी और उनकी कमर के हर एक झटके ने दर्शकों की आह निकाल दी थी। सन ऑफ सरदार के इस गाने को देखकर भी आप सोनाक्षी संग डांस करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। साथ ही आज 28 सितंबर सोनाक्षी और अक्षय कुमार की एक और फिल्म ओह माई गॉड भी रिलीज हुई है जिसमें सोनाक्षी का आइटम सांग गो गोविंदा काफी हिट हुआ है।

सन ऑफ सरदार के राजा रानी गाने में सोनाक्षी के जलवे देखते ही बनते हैं। इस गाने में सोनाक्षी अजय से कह रही हैं कि वो रानी हैं और अजय राजा। गाने की हर लाइन में सोनाक्षी के चेहरे के भाव बेहतरीन हैं। अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार शाहरुख की फील्म जब तक है जान के साथ ही 13 नवंबर को रिलीज होगी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन के साथ जूही चावला, संजय दत्त, मुकुल देव, विन्दू दारा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन किया है अश्वनी धीर ने और फिल्म में संगीत दिया है हिमेश रेशमिया और साजिद वाजिद ने। सोनाक्षी सिन्हा से पहले सोनम कपूर इस फिल्म में काम करने वाली थीं लेकिन बाद में सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया। हालांकि इस फिल्म को लेकर अजय को कई विवादों का सामना करना पड़ा लेकिन फिल्हाल फिल्म को सिक्ख कम्यूनिटी की तरफ से क्लीन चिट दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

फिल्म में सोनाक्षी का डांस और उनकी दमदार कॉमेडी देखने लायक है। इसके अलावा सोनाक्षी आज 28 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं और इस फिल्म में भी उनका एक आईटम सांग है। इस आइटम सांग के लिए प्रभु देवा ने सोनाक्षी को बहुत मेहनत कराई है और इस गाने को देखकर आप भी सोनाक्षी के डांस के फैन हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X