..................... Sonakshi Sinha says no ill feeling for Farah Khan, फराह खान से किसी तरह की दुश्मनी नहीं : सोनाक्षी सिन्हा - Hindi Filmibeat

फराह खान से किसी तरह की दुश्मनी नहीं : सोनाक्षी सिन्हा

दबंग फिल्म से बॉलीवुड में पहला कदम रखते ही एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनके दिल में फराह खान को लेकर किसी भी तरह की कोई बुरी फीलिंग नहीं है। साथ ही सोनाक्षी ने ये भी कहा कि फराह खान और वो एक दूसरे के साथ बहुत फ्रेंडली हैं और फराह हमेशा उनके साथ अच्छे से ही पेश आई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और फराह खान के बीच कुछ गलत है ये खबर तब आई जब फराह खान और शिरीष कुंदर की फिल्म जोकर के दौरान उसके प्रमोशन से फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार ने किनारा कर लिया। हालांकि सोनाक्षी ने छोटे परदे से लेकर हर ईवेंट के दौरान अकेले ही इस फिल्म का प्रमोशन किया लेकिन इसके बावजूद जब फराह खान ने कहा कि एक्टरों को उनकी फिल्म के साथ ही रहना चाहिए भले ही फिल्म अच्छी हो या बुरी । मैं उन्हीं एक्टरों के साथ काम करना पसंद करूंगी जो फिल्म के साथ ही बने रहें। ना कि छोटी छोटी बातों को लेकर किनारा कर लें। सोना काफी नाराज हो गयीं और उन्होंने कहा कि फराह को इस तरह नहीं कहना चाहिए।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी ने कहा "मैं प्रमोशन्स का हिस्सा थी। ये कहना गलत है कि मैंने फिल्म को प्रमोट नहीं किया। मैं जानती हूं कि मेरे बारे में भी काफी कुछ कहा वो लिखा गया है। मुझे नहीं लगता कि बॉक्स ऑफिस का रिज़ल्ट दो लोगों के बीच की इक्वेशन को बदल देता है। फराह मेरे साथ हमेशा से अच्छी से पेश आई हैं और मेरे मन में उनको लेकर किसी तरह की कोई बुरी भावना नहीं है।"

फिल्हाल सोनाक्षी दीवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं और उन्हें यकीन है कि उनकी ये फिल्म भी अच्छा बिजनेस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X