सोनाक्षी सिन्हा से यूजर ने पूछा संजीवनी कौन लाया? एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ तगड़ा जवाब !
दूरदर्शन पर रामायण का टेलीकास्ट होना सोनाक्षी सिन्हा के लिए मुसीबत बन गया है। बीते कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा इसे लेकर ट्रोल हो रही है। पहले केबीसी विवाद और फिर इसके बाद महाभारत के भीष्म मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के रामायण ज्ञान पर काफी सवाल उठाया था।
हालांकि उसका जवाब उन्हें पिता शत्रुघ्न सिन्हा दे चुके हैं। लेकिन इस बीच जब थोड़े दिन मामला शांत रहा तो एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा पर कुछ लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया।

लॅाकडाउन में अपने फैंस से बातचीत के दौरान रामायण पर ऐसे सवाल शुरू हुए कि सोनाक्षी को इसका मुंहतोड़ जवाब देना पड़ा। सोनाक्षी का ये जवाब उन सभी के लिए जो उन्हें बीते कई समय से रामायण के लिए कई प्रकार से ट्रोल करते आए हैं। उनका मजाक बनाते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications