Video- सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई इंडिगो एयरलाइंस को लताड़- सफर के दौरान टूटा ये सामान
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर कितनी ज्यादा एक्टिव हैं वो तो सभी जानते हैं। इस समय सोनाक्षी सिन्हा ने एक वी़डियो अपलोड करते हुए इंडिगो एयरलाइंस को लताड़ लगाई है। दरअसल इस वी़डिय़ो में सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया है कि किस तरह से उनका लगेज तोड़ दिया गया है। इस वीडिय़ो में आप देख सकते हैं कि लगेज के दोनो हैंडल टूटे हैं और उसका पहिया भी निकला हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसका वीडियो बनाया और इंडिगो को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया है।
इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को इंडियो ने भी ट्वीट किया और उनसे बात करने की गुजारिश की है। हालांकि ये पहली बार नहीं कि किसी एयरलाइंस की सर्विस को लेकर किसी ने सवाल उठाया है। कई बार देखा जाता है कि बैग टूट जाते हैं।

इस वीडिय़ो के नीचे लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं और सोनाक्षी का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि आप तो सेलिब्रिटी हो लेकिन जब किसी मिडिल क्लास आदमी का नुकसान होता है तो उसको काफी तकलीफ होती है।
ये वीडियो पोस्ट करते ही ये काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा हर बात को बताने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती हुई दिखाई देती हैँ। इस समय वो दबंग 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











