सोनाक्षी सिन्‍हा ने साइन की रेस-2

By Priya Srivastava

Sonakshi Sinha
अपनी पहली फिल्म दबंग में गांव की गोरी की भूमिका निभानेवाली सोनाक्षी सिन्हा अब कुछ अलग करना चाहती हैं और अब वह अब्बास मस्तान की रेस के सीक्वेल रेस-2 के लिए काम करेंगी। सोनाक्षी पिछले दिनों फीक्की फ्रेम्स के समारोह में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे एक अभिनेत्री हैं और एक अभिनेत्री को हमेशा अलग अलग तरह के किरदार करते रहना चाहिए।

सोनाक्षी ने कहा, "मैं अपनी छवि पारंपरिक लड़की के साथ साथ ग्लैमरस लड़की के रूप में भी रखना चाहूंगी। इसलिए मैंने रेस टू साइन की है। निर्देशक अब्बास मस्तान सोनाक्षी की गांव की गोरीवाली छवि हटाना चाहते हैं और उसे स्टाइलिश स्टाइल में दिखाना चाहते हैं। इसलिए इस अभिनेत्री ने अपना वजन घटाना शुरू भी कर दिया है, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की 23 वर्षीय बेटी सोनाक्षी ने कहा कि मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए वजन घटाना पड़ा है। अब मुझे अपनी आनेवाली फिल्मों में जोकर व रेस टू के लिए और सुडोल दिखना है।"

जैसा कि सभी जानते हैं कि अब्बास मस्तान अपनी नायिकाओं से स्टंट करवाने में भी नहीं कतराते। तो हो सकता है कि वह सोनाक्षी को एक नये अवतार में दर्शकों के सामने लायें। वैसे भी सोनाक्षी मानती हैं कि यह परफॉरमेंस वर्ल्ड है और उन्हें हर संभव प्रयास करने के बाद ही यहां अपनी जगह बनाने में आसानी होगी। सो सोनाक्षी पूरी शिद्दत से अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

गौरतलब है कि शिरीष कुंदेर की फिल्म जोकर में सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ नजर आयेंगी, जबकि रेस टू में वह अनिल कपूर और सैफ अली खान, जॉन अब्राह्मि और दीपिका पादुकोण के साथ हैं। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होनेवाली हैं। सोनाक्षी यह भी मानती हैं कि मल्टी स्टाटरर फिल्मों में काम करना रिस्की काम है। चूंकि अगर आपका परफॉरमेंस अच्छा न हो तो कई बार आपको मुंह की भी खानी पड़ती है। चंकि सारे दर्शक उनकी ही वाहवाही करते हैं जिनका परफॉरमेंस वाकई अच्छा होता है। ऐसे में जाहिर है मुझे अपनी फिल्म जोकर में अपनी मजबूती बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। तभी मैं भविष्य में अच्छा मुकाम हासिल कर पाऊंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X