सोनाक्षी को मिलना चाहिए था 'लुटेरा' के लिए नेशनल अवार्ड: अक्षय कुमार
सोनाक्षी की तरह अक्षय ने भी कहा कि सोनाक्षी ने वर्ष 2013 की फिल्म 'लुटेरा' में बेहतरीन अभिनय किया था जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता था। उन्होंने कहा कि 'लुटेरा' फिल्म में सोनाक्षी ने जबर्दस्त अभिनय किया था।
Pics: फिल्म 'हॉलीडे' में अक्षय-सोनाक्षी
अक्षय ने कहा कि "सोनाक्षी के साथ काम करना खुशी की बात है। वह खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। मैंने उनकी पिछली फिल्म 'लुटेरा' देखी। मेरे ख्याल से फिल्म में उनका काम उम्दा था। उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था।"
मालूम हो कि इन दिनों अक्षय कुमार एआर मुरूगदास की एक्शन पर आधारित फिल्म 'हॉलीडे' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर से वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी वो सोनाक्षी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 7 जून को रिलीज हो रही है।
मालूम हो कि एकता कपूर निर्मित और विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' एक पीरयड मूवी थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म कोई अवार्ड समारोह में पुरस्कारों से नवाजा गया था और समीक्षकों ने भी फिल्म को पूरे नंबर दिये थे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/_4u4SDX6ttI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
