सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म भी करेगी कमाल...गारंटी है!
सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म नूर को आखिर रिलीज डेट मिल गई और सोनाक्षी सिन्हा की नूर की ये पोस्टर भी कम कमाल की नहीं है।
ऐसा लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा अलग अलग रोल कर के बस छा जाने वाली हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म नूर में भी वो काफी दमदार किरदार निभाने वाली हैँ। जी हां इस फिल्म में वो एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं और काफी समय से डायरेक्टर इसके लिए परफेक्ट डेट तलाश रहे थे।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट दोनों शेयर की और पोस्टर में वाकई वो काफी क्यूट लग रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म वाकई मजेदार होगी।फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और डायरेक्ट सुहील शेट्टी कर रहे हैं।
[तैयार रहिए अनुष्का शर्मा के एक और ब्लॉकबस्टर के लिए..रिलीज डेट OUT]
वैसे ऐसा लगता है अब सोनाक्षी सिन्हा हिरोईन केंद्रित फिल्में ही करेंगी तभी तो आजकल हर फिल्म में वो दबंग और मजेदार किरदारों में नजर आ रही हैं। बहरहाल, फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी और तब तक सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स को उनका इंतजार करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications











