'रेस 3' में एक और धमाकेदार एंट्री.. 'दबंग' धमाका के लिए रहें तैयार!
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी दबंग 3 में तो दिखने ही वाली है.. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 से भी यह जोड़ी एक साथ धमाका करने वाली है। जी हां, दरअसल सोनाक्षी सिन्हा रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' में कैमियो निभाने वाली हैं।
800 करोड़ क्लब में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
सोनाक्षी फिल्म के एक स्पेशल गाने में नजर आने वाली हैं.. जिसमें सलमान, जैकलीन और बाकी कास्ट भी साथ दिखेंगे। इस गाने को खुद रेमो डिसूजा ही कोरियोग्राफ करेंगे और गाने की शूटिंग अबु ढ़ाबी में होगी।

सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म की टीम को अबु ढ़ाबी में ज्वॉइन करने वाली हैं। मार्च में ही इस गाने की शूटिंग खत्म हो जाएगी। कोई शक नहीं कि यह गाना काफी धमाकेदार होने वाला है। खासकर सलमान- सोनाक्षी की सुपर दबंग जोड़ी।


Click it and Unblock the Notifications