..................... Sonakshi Sinha Selling House just After 2 months of Marriage with zaheer iqbaal know here - Hindi Filmibeat

शादी के दो महीने बाद ही सोनाक्षी सिन्हा की हुई ऐसी हालत! बेचना पड़ रहा है लग्जरी घर?

Sonakshi Sinha Selling House After Marriage

Sonakshi Sinha Selling House After Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने मुंबई अपार्टमेंट में शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने सेलेब फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी अपने वेडिंग होम को बेचने की प्लानिंग कर रही हैं, जो उनके फैंस के लिए एक झटका है।

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए है। यह खबर सोनाक्षी के घर की कीमत के साथ वीडियो एक 'रियल एस्टेट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए जाने के बाद चर्चा में आई। पोस्ट में इस जगह का जिक्र 'ऑरेट बिल्डिंग बांद्रा रिक्लेमेशन में एक आलीशान सी-फेसिंग होम' के रूप में किया गया था। 4200 वर्ग फुट का यह सुपर एक्सपेंसिव सी-फेसिंग अपार्टमेंट पहले 4 BHK था।

हालांकि, सोनाक्षी ने इसे डेक के साथ एक विशाल 2 BHK में बदल दिया था। यह कई आधुनिक सुविधाओं वाला एक शानदार अपार्टमेंट है। हालांकि, इस जगह को 25 करोड़ रुपए में बिक्री के लिए रखा गया है। सोनाक्षी ने इस चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है।

जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, नेटिजंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। जहां एक यूजर ने लिखा कि सोनाक्षी अपार्टमेंट को बेचने की 'बेताब' कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरे ने आश्चर्य जताया कि इतनी जल्दी क्यों। एक यूजर ने लिखा, "सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ सालों से इस अपार्टमेंट को बेचने के लिए बेताब हैं। वे नीचे झोपड़पट्टी नहीं दिखा रहे हैं।" वहीं, एक ने लिखा, ''इतनी जल्दी क्यों?''

Read more about: sonakshi sinha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X