मुकेश खन्ना पर सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त पलटवार- 'अगर दोबारा मेरी परवरिश पर कमेंट किया तो...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Lashes Out On Mukesh Khanna: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। एक्ट्रेस को जहां मुस्तिम शख्स के साथ शादी करने पर तमाम आलोचनाओं का सामने करना पड़ा तो वहीं उन्होंने इसपर रिएक्ट नहीं किया लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा ने दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना की एक टिप्पणी पर जोरदार रिएक्ट किया है जो कि काफी चर्चाओं में आ गया है।

मुकेश ने एक बार सोनाक्षी के केबीसी में भगवान हनुमान से जुड़े सवाल का जवान ना देने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था और साथ ही उनकी परवरिश पर भी सवाल खड़े किए थे। अब सोनाक्षी ने मुकेश को जवाब दिया है। सोनाक्षी ने कहा कि अगली बार अगर मेरी परवरिश पर सवाल उठाए तो याद रखें उस परवरिश की वजह से मैंने रिस्पेक्ट से जवाब दिया है।

दरअसल, सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैंने हाल ही में एक स्टेटमेंट पढ़ा जहां मुकेश खन्ना जी ने मेरे रामायण से जुड़े एक सवाल ना देने पर मेरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा की गलती बताया था। पहले तो मैं आपको याद दिला दूं कि उस वक्त शो में हॉट सीट पर 2 महिलाएं थीं और वह भी इसका जवाब नहीं जानती थीं। लेकिन आप मेरा ही नाम लेते रहे।'

सोनाक्षी ने आगे माना की वो उनकी गलती थी, लेकिन मुकेश को उन्होंने कहा, 'आप लेकिन भगवान राम के सिखाए गए कुछ पाठ भूल हए हैं कि आपको किसी को माफ कर देना चाहिए। अगर भगवान राम, मंथरा को माफ कर सकते हैं। वह कैकई को माफ कर सकते हैं यहां तक की रावण को भी उन्होंने लास्ट में माफ किया था तो आप भी इस बात को जाने देते। इसका मतलब यह नहीं मुझे आपसे माफी मांगनी है।'

सोनाक्षी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, 'अगली बार अगर आप दोबारा मेरी परवरिश पर कमेंट करें तो याद रखना कि उनकी परवरिश और वैल्यूस की वजह से मैंने इतने रिस्पेक्ट से आपको बोला है।'

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश ने उस वक्त कहा था कि अगर मैं शक्तिमान होता तो आज के बच्चों को इंडियन कल्चर और सनातन धर्म के बारे में बताता, पता नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों अपने बच्चों को यह सब सिखाया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X