थैंक यू बच्चन अंकल जया आंटी, शादी में आने के लिए!
आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन है जो कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को थैंक यू बूोल रहा है। तो आपको बता दें कि ये हैं अपनी सोनाक्षी सिन्हा जिनके भाई कुश सिन्हा की शादी 18 जनवरी को हुई। इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी और कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। सभी ने मिलकर शत्रुघ्न सिन्हा को ढेर सारी बधाई दी और साथ ही कुश को उसके नये जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इन सभी तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा सलामत रहे दोस्ताना आपका। थैंक यू बच्चन अंकल और जया आंटी। आप हमारी खुशी में शामिल हुए।
ज्ञात हो कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों की फिल्म दोस्ताना में दोनों की दोस्ती को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
