..................... हनीमून से लौंटी सोनाक्षी सिन्हा को शख्स ने सरेआम कर दिया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दे डाला मुंहतोड़ जवाब! Sonakshi Sinha says she is married now after a photographer says I Love You Mam- Video viral - Hindi Filmibeat

हनीमून से लौंटी सोनाक्षी सिन्हा को शख्स ने सरेआम कर दिया प्रपोज? एक्ट्रेस ने दे डाला मुंहतोड़ जवाब!

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं और उन्होने जहीर इकबाल के साथ निकाह किया है। उनकी शादी को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार खुश नही है।

लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा हनीमून से वापस लौट आईं हैं और उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा किसी ने सरेआम प्रपोज कर दिया? इसके बाद एक्ट्रेस ने जो कुछ भी कहा वो काफी कमाल का था। दरअसल वो पैपराजी को पोज दे रही थीं।

पैपराजी अक्सर बातें करते रहते हैं किसी ने कह दिया, ''सोनाक्षी आई लव यू।'' इसके बाद सोनाक्षी मुस्कुराई और बोलीं, ''थैंक यू, शादी हो गई है मेरी अब।'' इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

एक ने सोनाक्षी के लुक को देखकर कहा, ''नया ट्रेंड साड़ी पर सूट।'' एक का कहना है, वह खूबसूरत लग रही है। एक ने लिखा, कितनी खूबसूरत लग रही है। एक ने लिखा, शादी के बाद का ग्लो देखो। एक ने लिखा, ''छी, ये ब्लेज़र कितना बड़ा है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

प्राइवेट फंक्शन में की शादी

सोनाक्षी ने 23 जून, 2024 को अपने लंबे समय के प्रेमी ज़हीर इकबाल से एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की, जिसमें उनके माता-पिता और कई करीबी दोस्त और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। ऑफिशियल शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए, सोनाक्षी और ज़हीर ने एक बयान में लिखा, "इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत दिलाने में मदद की है... इस पल तक पहुंचाया है... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से... अब हम पति-पत्नी हैं।"

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X