सलमान नाराज हैं या नहीं ये उनसे जाकर पूछिये- सोनाक्षी सिन्हा!
खबर के अनुसार सलमान खान अपनी अगली फिल्म किक में सोनाक्षी सिन्हा को साइन करना चाहते थे। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अपनी दूसरी फिल्मों में इतना व्यस्त थीं कि उन्होंने किक फिल्म करने से मना कर दिया। अरबाज खान सोनाक्षी के पास किक का ऑफर लेकर गये थे और सोना ने डेट्स ना होने की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया। बाद में ये खबर आई कि सोनाक्षी के फिल्म को मना करने की वजह से अरबाज खान और सलमान खान उनसे नाराज हैं। हाल ही में जब मीडिया से सोनाक्षी ने बात की तो कहा अगर वो नाराज हैं तो आपको ये बात उनसे पूछनी चाहिए मुझसे मत पूछिये। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। वह मुझसे नाराज नहीं हैं।
फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा के बदले सलमान खान की किक फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनाक्षी कि जल्द ही दो फिल्में बुलैट राजा और आर राजकुमार रिलीज होने वाली हैं। सोनाक्षी को अपनी इन फिल्मों से बहुत उम्मीद है। सोनाक्षी ने ये भी कहा कि हमने किक फिल्म को लेकर बहुत पहले चर्चा की थी लेकिन बाद में व्यस्तता होने की वजह से मैं फिल्म में काम ना कर सकी।


Click it and Unblock the Notifications
