मिस मालिनी नही तो क्या सोनाक्षी पर भरोसा करें!

मिस मालिनी बॉलीवुड की एक बहुत ही मशहूर वेबसाइट है और इस वेबसाइट में अक्सर एक्ट्रेसेस और एक्टर्स के अफेयर्स को लेकर एक्सक्लूसिव खबरें पब्लिश होती रहती हैं। लोगों को ये वेबसाइट बहुत ही इंटरेस्टिंग लगती है और इसके फॉलोवर्स भी काफी ज्यादा हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि लोग मिस मालिनी की खबरों पर यकीन ना करें क्योंकि ये सब बहुत ही फालतू होती हैं और अक्सर गलत होती हैं। सोनाक्षी के इस कमेंट के पीछे वजह है मिस मालिनी में हाल ही में पब्लिश हुई खबर जिसमें सोना और सलमान के बीच अनबन होने की बात कही गयी है। सोनाक्षी ने इस खबर को झुठलाते हुए कहा कि ये गलत है वो और सलमान आज भी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।

सोनाक्षी और सलमान खान के बीच अनबन की खबरें तब आईँ जब लोगों को ये पता चला कि सोना ने अरबाज खान की फिल्म ठुकरा दी और सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया। सभी को यही लगा कि सलमान और सोनाक्षी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन सोनाक्षी ने इस बात को साफ करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सलमान खान के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं है। उनके पास डेट्स नहीं थीं इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। लेकिन इस बात से उनके और सलमान के रिलेशनशिप में कोई दरार नहीं पड़ी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत अरबाज खान की फिल्म दबंग से की थी। और उसके बाद उनका करियर ऊंचा ही उठता चला गया। सोनाक्षी ने फिर पीछे पलटकर नहीं देखा। लेकिन फिर सोना इतनी बिजी हो गयीं कि उन्होंने अरबाज की ही फिल्म करने से इंकार कर दिया। आजकल अपनी फिल्म तेवर की शूटिंग में व्यस्त हैं और मथुरा के मौसम को बहुत इंज्वॉय भी कर रही हैं। उन्होने ट्वीट में भी लिखा कि तेवर की शूटिंग करते समय ऐसा लग रहा है कि जैसे वो भारत भ्रमण पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X